Archive Notice: This article was originally published on 26 अगस्त 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मोबाइल एप से गिरदावरी की आसान प्रक्रिया
- किसान गूगल प्ले स्टोर से राज किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करें।
- जन आधार आईडी से लॉगिन कर ओटीपी वेरीफिकेशन करें।
- जिला, तहसील और गांव का चयन कर खसरा नंबर दर्ज करें।
- फसल जोड़ें, उसका क्षेत्रफल सिंचित/असिंचित में दर्ज करें और सेव करें।
किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
इस प्रक्रिया से किसान को पटवारी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
किसान द्वारा दर्ज जानकारी सीधे सिस्टम में अपडेट हो जाएगी।
सही गिरदावरी होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा।
अधिकारी की अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर अपनी गिरदावरी पूरी करें, ताकि किसी भी योजना का लाभ लेने में देरी न हो।
