Archive Notice: This article was originally published on 1 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

15 सदस्य कमेटी की बैठक में की गई चर्चा

चूरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड सहित महाराणा प्रताप और गुरू वशिष्ठ पुरस्कार के लिए शुक्रवार को 15 सदस्यीय कमेटी की बैठक राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष, पदमश्री व ओलम्पियन डॉ. कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में जयपुर में आहूत की गई। बैठक में इन पुरस्कारों के नियम कायदों के बारे में चर्चा की गई। कई पूर्व खिलाड़ियों ने सुझाव दिये और अपने विचार रखे। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव राजू लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 29 मई को खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की थी। इस अवार्ड के साथ महाराणा प्रताप और गुरू वशिष्ठ पुरस्कार के नियम कायदे बनाने के लिए अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ विभिन्न समाचार पत्रों के खेल पत्रकारों के साथ चर्चा की गई और उन्होंने अपने सुझाव दिये।

उन्होंने बताया कि सुझावों में ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार में वरीयता दी जानी चाहिए।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष, पदमश्री व ओलम्पियन डॉ. कृष्णा पूनिया ने सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों से चर्चा के बाद कहा कि इसे फाइनल टच देने से पहले अर्जुन पुरस्कार व द्रोणाचार्य पुरस्कार के अनुरूप और बेहतर नियम बनाने के प्रयास किये जाएंगे। इस अवसर पर कुश्ती के अर्जुन अवार्डी महासिंह राव, द्रोणाचार्य अवार्डी आर.डी.सिंह, खेल पत्रकार श्री नरेश शर्मा, संजीव गर्ग और ललित शर्मा ने भी अपने सुझाव दिये। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता व मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने बैठक में अपने सुझाव देते हुए कहा कि हाईएस्ट अचीवमेंट प्राप्त खिलाड़ी को ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाये और महाराणा प्रताप व गुरू वशिष्ठ पुरस्कार के लिए भी मापदण्ड निर्धारित किये जाये।

बैठक में भाग लेने वाले कमेटी के सदस्य इस प्रकार हैः-

सुरेश मिश्रा, वॉलीबाम्ल, अर्जुन पुरस्कार,

आर.डी सिंह, एथलेटिक्स, द्रोणाचार्य पुरस्कार,

महासिंह राव, कुश्ती, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता,

हीरानन्द कटारिया, अध्यक्ष, राजस्थान वुषू संघ,

तेजराज सिंह, महासचिव भारतीय हैण्डबॉल महासंघ,

राजू लाल, सचिव, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद्, जयपुर,

वीरेन्द्र पूनिया, मुख्य खेल अधिकारी, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद

संजीव गर्ग, खेल पत्रकार,

ललित शर्मा, खेल पत्रकार,

नरेश शर्मा, खेल पत्रकार

रामनिवास चौधरी, एथलेटिक्स, महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता,

राजनारायण शर्मा, कबड्डी, गुरू वशिष्ठ पुरस्कार विजेता

जगसीर सिंह, एथलेटिक्स, पेरालम्पियन खिलाड़ी।

श्याम सुन्दर, तीरंदाजी, पैरालम्पियन खिलाड़ी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...