Archive Notice: This article was originally published on 10 अगस्त 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] खाटूश्यामजी में भगदड़ के दौरान हुई मौतों के मामले में उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को निलंबन करने के विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को धरना दिया। जानकारी अनुसार खाटूश्यामजी मामले को लेकर सरकार ने उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को निलंबित कर दिया था। इस बात को लेकर तहसील व उपखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने तहसील भवन के बाहर संकेतिक धरना दिया। उनका कहना था कि दोनों ही अधिकारियों के निलंबन गलत है जबकि मंदिर कमेटी पर कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन उन पर कार्रवाई ना करके दोनों अधिकारियों को निलंबित करना गलत है और इस बात को लेकर सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है जिस बात को लेकर आज सांकेतिक धरना दिया गया हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारी संघ अब आगे की जो रणनीति तय करेगा उस अनुसार ही कदम उठाए जाएंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...