Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
UP NEWS : यूपी के किसानों के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के लगभग 2.51 लाख किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के रूप में कुल 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 फरवरी को प्रदेश के अन्नदाताओं को एक बड़े तोहफे के साथ साथ राहत देने का काम किया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना साथ एक और तोहफा
अधिक जानकरी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत करोड़ों रुपये की सहायता राशि वितरित की. सहायता राशि बांटने के अलावा, मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से ही वर्चुअल माध्यम से कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया.UP NEWS
2.51 लाख किसानों को राहत
अधिक जानकारी के लिए बता दे की कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी के मुताबिक, प्रदेश के लगभग 2.51 लाख किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के रूप में कुल 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की जाएगी. यह राशि सीधे किसानों को राहत पहुंचाएगी.
कई अन्य जिलों को मिली बड़ी सौगातें
- बागपत, शामली, कासगंज और भदोही में उप कृषि निदेशक कार्यालय और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास करेंगे.UP NEWS
- सीएम योगी लखनऊ में ‘स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई’ का शुभारंभ करेंगे.
- मऊरानीपुर (झांसी) में कृषि छात्रों के लिए 50 बेड वाले छात्रावास भवन का शिलान्यास करेंगे.
