Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [ के के गाँधी ] फरवरी माह में सर्दी लगभग समाप्त हो जाती है लेकिन अबकी बार फरवरी माह के तीसरे हफ्ते में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है क्योंकि मौसम ठंडा रहने से गेहुं, चना, सरसों व जौ की फसलों को फायदा होगा। अबकी बार जनवरी की अपेक्षा फरवरी में ज्यादा धुंध लग रही है फरवरी माह के शुरू से ही रोजाना कोहरा पड़ रहा है। क्षेत्र में पिछले तीन दिन से रोजाना धुंध पड़ रही है वहीं शीतलहर चल रही है।
