Archive Notice: This article was originally published on 26 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश

IMD के नए अपडेट के अनुसार बता दे कि 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल ओडिशा, झारखंड और अंडमान-निकोबार में हल्की बूंदाबांदी

बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार 26-30 अक्टूबर तक पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम की करवट का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में कई जगह बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को इन राज्यों में भी अलर्ट

िंद ने अपने ताजा अपडेट में जानकारी दी है कि मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में इस दौरान धीमी बारिश और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अलर्ट ( IMD Alert ) के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसम की करवट का असर दिखेगा। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में अगले 5 दिन केरल, कर्नाटक, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...