Archive Notice: This article was originally published on 29 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal ka Mousam 30 may 2026 :भीषण गर्मी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान सहित दर्जन भर राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 7215 घंटे के अंदर कई राज्यों में भारी आंधी, तूफान और बारिश देखने को मिल सकता है।

वहीँ साथ ही केरल में मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि इस बार अल नीनो के असर की वजह से मानसून कमजोर रहने की आशंका जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून के प्रभाव से जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें दिल्ली हरियाणा, राजस्थान , उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, केरल शामिल है। 30 मई से तापमान में गिरावट आने और लू से राहत मिलने के आसार हैं। Kal ka Mousam

हरियाणा दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से 31 मई 2026 के बीच हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में तेज प्री-मानसून गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

मौसम गतिविधियों का सबसे ज्यादा असर 30 मई को रहने की उम्मीद है, जब आँधी-बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों अधिक रह सकते हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। हालांकि 31 मई तक ट्रफ दिल्ली से काफी दक्षिण की ओर खिसक जाएगी, जिससे बारिश और आँधी का दायरा तथा तीव्रता कम होने लगेगी। इसके बावजूद 1 जून तक मौसम का हल्का असर बना रह सकता है।

राजस्थान और गुजरात में कल भारी बारिश का अलर्ट

अब मौसम की परिस्थितियां गुजरात में भारी बारिश और आँधी-तूफान के लिए अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जबकि एक ट्रफ दक्षिण गुजरात तक फैलेगी। इन मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी बढ़ेगी जिससे राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियाँ तेज होंगी।

30 मई के आसपास पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में बारिश की शुरुआत हो सकती है। इसके बाद 31 मई तक बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 31 मई से 2 जून के बीच पूर्वी गुजरात के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी (30-31 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, रामपुर, सीतापुर, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, हमीरपुर, बांदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की प्रबल संभावना है। Kal ka Mousam

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार (30 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (30 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...