Archive Notice: This article was originally published on 5 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

ठंड में गेंदा के फूल की खेती करके बन सकते हैं मालामाल

सर्दियों के मौसम में लोग बड़े पैमाने पर गेंदा के फूलों की खेती करते हैं। आप भी अगर मालामाल बनना चाहते हैं तो अपने खेतों में गेंदा के फूल को लगा सकते हैं।गेंदा के फूल का इस्तेमाल शादी विवाह पूजा पाठ हर जगह किया जाता है। सजावट के लिए भी लोग बड़े पैमाने पर गेंदा के फूलों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप गेंदा के फूलों की खेती करते हैं तो कम समय में लखपति बन सकते हैं।

तो आईए जानते हैं कैसे करे गेंदा के फूलों की खेती

गेंदा के फूलों की खेती करना काफी आसान होता है। इसके बीज आप नर्सरी में तैयार कर सकते हैं और इसके बाद खेत की गहरी जुताई करके खेत में मेड बना करके पौधे की रोपाई कर सकते हैं।रोपाई के तुरंत बाद आपको सिंचाई करना होगा वरना आपका पौधा मुरझा जायेगा। महज 55 से 60 दिनों में आप गेंदा के फूलों की तुड़ाई शुरू कर सकते हैं।

गेंदा के फूलों की खेती में गोबर का कंपोस्ट डालना बेहद फायदेमंद माना जाता है। सिंचाई के बाद आपको गेंदा के फूलों की खेती में 60 किलोग्राम नाइट्रोजन 80 किलोग्राम पोटाश और इतने ही मात्रा में फास्फोरस डालना होगा। ऐसा करने से कीट पतंग और मधुमक्खियां फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...