Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
खण्डेला, [आशीष टेलर ] एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मामा ने खण्डेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कॉलेज जाते समय एक युवक ने उसकी भांजी को कहा की तुझे किसी केस में मेरे पक्ष में बयान देने पड़ेंगे वरना तेरे परिवार और तेरे साथ बहुत बुरा होगा। आरोपी युवक बालिका को 16 अप्रेल को कारोई के पास स्थित एक मकान पर डरा धमका कर ले गया और नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसने कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब युवक बहुत अधिक परेशान करने लगा तो पीड़िता ने सारा मामला अपने मामा को बताया जिस पर पीड़िता के मामा ने खण्डेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के मामा की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
