Archive Notice: This article was originally published on 22 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

23rd installment PM Kisan update : किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि किसानों को अगली क़िस्त का पैसा इस बार जल्द मिल सकता है। किसान को 23वीं किस्त मिलेगी या नहीं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि उसने योजना से जुड़े जरूरी काम पूरे किए हैं या नहीं.

जैसे बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना, आधार लिंक होना और अन्य जरूरी अपडेट पूरे होना. जिन किसानों ने ये काम समय पर कर लिए हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के पैसा मिल जाएगा.

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है।

जिसकी अगली क़िस्त का लाभ उन्हें जल्द ही मिलने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है, किसानों को यह राशि साल के अंदर प्रदान कि जाती है जो कि अलग अलग किस्तों में 2 हजार के अनुसार दय होती है।

अगर आप भी किसान हैं और अभी तक आपने पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा नहीं उठाया है तो आप यहां बताए तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले सकते हैं। जिसके लिए कुछ नियम और शर्तें है जिसे आपको पूरा करना होगा।

कब आएगी 23वीं क़िस्त?
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि देश के करोड़ों किसानों को 22 क़िस्त का लाभ मिल चुका है। हाल ही में 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त यानि अंतिम क़िस्त जारी हुई थी। अब देशभर के किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो अनुमान है कि जुलाई 2026 तक जारी हो सकती है।

किसे मिलता है PM किसान योजना का लाभ?
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जिनके पास खेती योग्य जमीन है और वे निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। जिन किसानों का नाम अभी तक लाभार्थी सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
योजना में आवेदन करने के लिए किसान घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
New Farmer Registration विकल्प चुनें
मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
फॉर्म सबमिट करें
फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित राज्य के अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जाती है। इसके अलावा किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन का विकल्प

अगर किसी कारणवश किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो वे अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ ही जिला स्तर पर बनी शिकायत निवारण समिति से भी सहायता ली जा सकती है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

आधार कार्ड
बैंक खाता विवरण और पासबुक
मोबाइल नंबर
IFSC या MICR कोड
जन्मतिथि और परिवार की जानकारी
e-KYC है जरूरी

योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है। साथ ही आवेदन करते समय दी गई जानकारी सही होनी चाहिए, ताकि वेरिफिकेशन में कोई समस्या न आए।

यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद प्रदान कर रही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...