Archive Notice: This article was originally published on 30 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan News : राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  जानकारी के लिए बता दे की किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से गेहूं के विक्रय के लिए 1 फ़रवरी से ऑनलाइन पंजीयन करवा सकेंगे, मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की सरकार ने कहा है कि प्रदेश में ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा 25 जून तक ज़ारी रहेगी, शासन ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026-27 हेतु गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पच्चीस सौ पचासी (2585) रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

राज्य के मुताबिक किसान अपनी उपज (गेहूं) विक्रय के लिए पंजीयन 1 फरवरी से 25 जून 2026 तक स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध ‘गेहूँ खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन करवा सकेंगे। भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026-27 हेतु

गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल
घोषित किया गया है।

राज्य के किसान पढ़ें ये जरूरी जानकारी 

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिए
1 फरवरी 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।

 कहां और कैसे होगा पंजीकरण
किसान स्वयं या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध
‘गेहूँ खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल से पंजीकरण कर सकेंगे।

 ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 25 जून 2026

 जन आधार कार्ड अनिवार्य
पंजीकरण के लिए

अद्यतन जन आधार कार्ड होना अनिवार्य

भुगतान जन आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा

 किसान जिस बैंक खाते में भुगतान चाहता है,
उसे जन आधार से लिंक करवाना आवश्यक है।

 SMS से मिलेगी खरीद की जानकारी
पंजीकरण के बाद

गेहूँ खरीद से संबंधित
समस्त सूचनाएं SMS के माध्यम से

किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर
समय-समय पर भेजी जाएंगी।

 समस्या होने पर यहां करें संपर्क
किसान पंजीकरण व खरीद संबंधी जानकारी के लिए—

 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 14435
 समय: प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक
(केवल राजकीय कार्य दिवसों में)

 10 मार्च से शुरू होगी गेहूँ खरीद
राज्य में

10 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर
गेहूँ खरीद कार्य किया जाएगा

इसके लिए राजस्थान में

कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं

क्रय केंद्रों की सूची
food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

 ये एजेंसियां करेंगी गेहूँ खरीद
रबी विपणन सीजन 2026-27 में
किसानों से गेहूँ खरीद का कार्य

भारतीय खाद्य निगम (FCI)

राजफेड

तिलम संघ

नाफेड

एनसीसीएफ

राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम

के माध्यम से किया जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...