Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Dragon fruit farming: आज के समय में किसान आधुनिक तरीके से खेती करके मालामाल बनने लगे हैं। कई ऐसे पौधे हैं जो बाजार में ऊंचे दामों में बिकते हैं और इसकी खेती करके किस अच्छा पैसा भी कमाने लगे हैं। आज धान गेहूं के जगह पर अन्य कई तरह के विदेशी पौधे भी खेतों में लगाए जाने लगे हैं जिससे काफी अच्छी कमाई होती है।
ड्रैगन फ्रूट की खेती
ड्रैगन फ्रूट को हमारे देश में विदेशी पौधा कहा जाता है और इसकी खेती करके किसान काफी अच्छी कमाई करने लगे हैं। इसकी खेती रेतीली दोमट मिट्टी में आसानी से हो सकती है और इसकी खेती के लिए अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ती।
कितनी आएगी लागत
ड्रैगन फ्रूट की खेती करने में आपके प्रति एक और 5 से 6 लख रुपए की लागत आ सकती है और इसमें आपको 10 से 15 लाख रुपए की कमाई हो सकती है। यह कैक्टस प्रजाति का पौधा है जो 6 से 7 फीट ऊंचे कंक्रीट पिलर के सहारे खड़ा रहता है। 18 महीने के अंदर या फल देना शुरू कर देता है और एक बार पौधा लगाने के बाद आप 20 साल तक कमाई कर सकते हैं।
1 साल में आप तीन से चार बार कटाई कर सकते हैं और फूल आने के 30 से 35 दिन के बाद ही फल तोड़े जाते हैं। यह एक सूखा सहिष्णु पौधा है लेकिन विकास और फल आने के समय नियमित सिंचाई विशेष का ड्रिप सिंचाई अच्छे उपज के लिए आवश्यक होता है।
