Posted inAgriculture News (कृषि समाचार)

19 नवंबर को आने वाली PM Kisan 21वीं किस्त, फटाफट निपटा ले ये जरूरी काम तभी आएगा खाते में पैसा

PM Kisan 21वीं किस्त e-KYC: PM-KISAN की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने 19 नवंबर 2025 को 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. लेकिन क्या आपका नाम इस सूची में है? अगर नहीं, तो अब भी समय है इस सूची में रजिस्टर करने के लिए. क्या आपका e-KYC और बैंक-अकाउंट लिंकिंग पूरी है? अगर नहीं, तो हो सकता है कि इस बार पैसा आपके खाते तक न पहुंच पाए. सरकार बार-बार चेतावनी दे रही है कि समय रहते e-KYC और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट न किए गए, तो किस्त रुक सकती है. जल्दी करें, एक छोटी सी चूक बड़े नुकसान में बदल सकती है.

आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी

जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इसमें उन किसानों को चेतावनी दी गई है, जो अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे थे। ऐसे किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। हालांकि, वास्तविक लाभार्थियों के लिए यह एक अवसर भी है।PM Kisan Yojana

अपात्र किसानों की पहचान

जानकारी के लिए बता दे कि सरकार ने बताया कि कई किसानों ने योजना के नियमों का उल्लंघन किया। मुख्य कारणों में शामिल हैं- 1 फरवरी 2019 के बाद भूमि अधिकार प्राप्त करना, एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा लाभ प्राप्त करना या गलत पंजीकरण विवरण। रिपोर्ट के अनुसार, 29.13 लाख संदिग्ध मामलों की जांच हुई, जिनमें से अधिकांश मामलों में पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे थे।PM Kisan Yojana

 ⁠
राजस्थान में 3.75 लाख किसान अपात्र

अब तक की जांच में 19.4 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सूची से हटाना अस्थायी कार्रवाई है। सभी संदिग्ध मामलों में भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिसमें लगभग 94 प्रतिशत मामलों में पति-पत्नी दोनों को लाभ मिला। सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश में (9.9 लाख), उसके बाद राजस्थान (3.75 लाख) और झारखंड (3.04 लाख) में सामने आए। सरकार ने स्पष्ट किया कि अवैध लाभ लेने वाले किसानों को सूची में वापस नहीं जोड़ा जाएगा।PM Kisan Yojana

21वीं किस्त से पहले जरूरी कदम

सभी किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पात्रता की स्थिति जल्द से जल्द चेक करें। इसके लिए pmkisan.gov.in की ‘Eligibility Status’ या ‘Know Your Status (KYS)‘ सेक्शन का उपयोग किया जा सकता है। मोबाइल ऐप ‘किसान मित्र’ चैटबॉट के माध्यम से भी स्टेटस चेक किया जा सकता है। पात्र किसान अपलोड किए गए दस्तावेज के जरिए सूची में पुनः शामिल हो सकते हैं। PM Kisan Yojana