Archive Notice: This article was originally published on 6 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

PM Kisan 22nd instalment date: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। बता दे की PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त का इंतजार देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसान कर रहे हैं, पहले इस क़िस्त को लेकर कयास लगाया जा रहा था की ये क़िस्त होली पर जारी होगी लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर ₹2000 सीट है किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है।

22वीं किस्त में इस बार देरी क्यों हो रही है

इस बार देरी की सबसे बड़ी वजह बड़े स्तर पर चल रहा री वेरिफिकेशन अभियान बताया जा रहा है। सरकार चाहती है कि योजना का फायदा सिर्फ सही और पात्र किसानों को ही मिले। इसलिए लाभार्थियों की सूची की गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल के महीनों में लाखों नाम सूची से हटाए गए हैं, ताकि लाभार्थियों का डेटाबेस साफ किया जा सके। सिर्फ 21वीं किस्त के दौरान ही करीब 70 लाख नाम सूची से हटाए गए थे, क्योंकि वे पात्र नहीं पाए गए।

कब आएगी 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana)

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अगस्त मार्च के महीने में कभी भी जारी हो सकती है।

अभी आधिकारिक रूप से किसान सम्मन निधि योजना की घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की माने तो मार्च के अंत तक इस योजना की राशि घोषित की जा सकती है। राजस्थान के किसानों को जल्द ही किसान योजना की राशि मिलेगी।

केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी राशि

इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसान परिवारों को दिया जाता है। किसानों को कृषि क्षेत्र में कार्य करने के लिए इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि दी जाती है। हालांकि जिन लोगों ने केवाईसी नहीं किया है उनको इस बार योजना की राशि नहीं दी जाएगी।

कब आएगी 22वीं किस्त? (संभावित तारीख)PM Kisan योजना

March 2026 के आखिरी सप्ताह के दिनों में।
पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।
नियमतः हर 4 महीने में किस्त आती है, इसलिए होली के आसपास राजस्थान के किसानों को यह सौगात मिल सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...