Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
21 किस्त जारी हो चुकी हैं
जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही मैं किसानों को 2 हजार का तोहफा मिला है। क्योंकि 21 किस्त जारी हो चुकी हैं। लेकि कुछ किसान भाई इस क़िस्त से वंचित रहे थे। ऐसे में अगली किस्त पाने के लिए कुछ जरूरी काम पहले ही पूरे करने होते हैं, ताकि भुगतान रुक न जाए. आगे इन सभी कामों के बारे में विस्तार से बताया गया है.
1 -केवाईसी कराना
जानकारी के लिए बता दे कि इस किस्त का लाभ पाने के लिए सबसे पहला काम है ई-केवाईसी कराना. अगर किसान अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करते, तो उनका भुगतान रोक दिया जाता है. ई-केवाईसी करवाना बहुत सरल है. किसान नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन इसे पूरा कर सकते हैं.
2 . भूमि सत्यापन.
बता दे कि इस प्रक्रिया में किसान की खेती योग्य जमीन की जांच की जाती है. सरकार यह सुनिश्चित करती है कि किसान के नाम कितनी जमीन दर्ज है और उसका रिकॉर्ड सही है या नहीं. भूमि सत्यापन न होने पर भी किस्त रोक दी जाती है, इसलिए इसे समय पर करवाना बेहद जरूरी है.
3 .आधार को बैंक खाते से लिंक कराना
तीसरा और अंतिम काम है सरकार किस्त सीधे बैंक खाते में भेजती है, इसलिए आधार से लिंक नहीं होने पर भुगतान नहीं पहुंच पाता. किसान अपने बैंक में जाकर आसानी से आधार लिंकिंग करवा सकते हैं.
किसान चाहें तो आज ही ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, ताकि आगे किसी तरह की दिक्कत न आए. इन तीनों कामों को समय पर पूरा करने से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के मिल जाएगी.
