Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Rajasthan Weather alert : राजस्थान में आज से नौतपे की शरुवात हो गई है। इसी दौरान प्रदेश में भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। लेकिन अच्छी खबर ये है की इस गर्मी के बिच बारिश के आसार पैदा हो रहे है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में 26 और 27 मई तक तापमान 47 डिग्री या उससे भी अधिक होने की संभावना है।
इस अवधि के दौरान जारी गर्मी की चेतावनी लोगों को गर्मी की लू के प्रति अधिक संवेदनशील बना देगी। पिछले 24 घंटों में राज्य के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
आज राजस्थान में लू का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 21 शहरों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने आज 21 शहरों के लिए लू की येलो और 3 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बेहरोर, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, बालोतरा, बाड़मेर, चुरू, हनुमानगढ़, जोधपुर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
28 मई को राजस्थान में एक्टिव होगा नया सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।
जून के पहले सप्ताह तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे रुक-रुक कर होने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
