Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना’ के तहत 21वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री ने 21वीं किस्त (Kisan Samman Nidhi scheme 21 installment) की राशि तमिलनाडु राज्य से आज 19 अक्टूबर बुधवार को जारी की।
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खाते में यह राशि तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर से ऑनलाइन बैंकिंग माध्यम से डाली है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देशभर के तकरीबन 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार ने जारी कर चुकी है देश के छोटे किसानों हेतु चार लाख करोड़ रुपए
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मन निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत अब तकदेश के छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। यह जानकारी आज 21वीं किस्त जारी करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं दी है।
इस योजना के तहत किसानों को लाखों करोड़ रुपए (तकरीबन 10 लाख करोड़ रुपए) की मदद भी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान किसानों को नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने और प्रमुखता से करने की बात भी कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कार्यक्रम के दौरान बिहार चुनाव की सफलता पर बात करने से भी नहीं चुके। उन्होंने कहा कि मंच पर आने के बाद किसानों के लहराते हुए गमछे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे बिहार की हवा तमिलनाडु तक पहुंच गई है।
पीएम किसान योजना के लिए ऐसे करें शिकायत
यदि पात्र होने के बावजूद आपको 2,000 रुपये की किश्त नहीं मिली है, तो आप समस्या की जांच के लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पीएम किसान टीम तक पहुंचने के लिए कई ऑप्शन हैं।
ईमेल- अपनी पूरी स्थिति को बताते हुए एक मेल pmkisan-ict@gov.in या pmkisan-funds@gov.in पर भेज सकते हैं।
यहां कर सकते हैं फोन- किसी प्रतिनिधि से सीधे बात करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 या 155261 पर कॉल कर सकते हैं।
टोल फ्री – टोल फ्री विकल्प के लिए, पीएम किसान टीम से जुड़ने के लिए 1800-115-526 डायल करें।
