Archive Notice: This article was originally published on 18 जून 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफेड)के माध्यम से जिले के किसानों सेे समर्थन मूल्य पर की जा रही सरसों व चना खरीद के लिये पूर्व में तारीखें आवंटित कर दी गई थी। यदि किसी कारणवश कोई भी किसान अपनी जीन्स की तुलाई नहीं करवा पाये हैं तो उनके लिये सरकार ने इनमें संशोधन कर 20 जून 2018 तक छूट दी है। सहकारी समितियाें के उप रजिस्ट्रार इन्द्राज सिंह सैनी ने यह जानकारी देते बताया कि 20 जून के बाद संबंधित किसान आवंटित दिनांक तक ही चना सरसों की खरीद समर्थन मूल्य पर तुलाई करा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद किसान को आवंटित दिनांक के पश्चात तुलाई का दुबारा अवसर नहीं दिया जायेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...