Archive Notice: This article was originally published on 20 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

एमपी व राजस्थान के किसानों को सोयाबीन के बीज पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। सोयाबीन बीज की कमी के कारण अचानक की भाव में उछाल आ गया है।

खरीफ बुवाई का सीजन आने के कारण अच्छी गुणवत्ता वाले बीज (सोयाबीन) की भारी शॉर्टेज हो गई है, जिसका सीधा असर मंडियों में भाव पर दिख रहा है। बाजार में अच्छी जर्मिनेशन (अंकुरण) वाले प्रमाणित बीजों की कमी है, जिसके कारण चुनिंदा और बेहतरीन क्वालिटी वाले बीज 7,500 से 8,000 प्रति क्विंटल तक बिक रहे हैं।

सरसों की कीमतों में तेजी आई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि वैश्विक बाजारों में मजबूती जारी रहती है तो सरसों के दामों में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

तेल-तिलहन की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1580 से 1600, मुंबई मूंगफली तेल 1610, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1495 से 1500, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1425 से 1430, मुंबई सोया रिफाइंड 1490, मुंबई पाम तेल 1480, इंदौर पाम 1570, राजकोट तेलिया 2505, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 1500 रुपए।

तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 7700 से 8000, रायडा 6600 से 6800, सोयाबीन 4200 से 7540 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 64000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 7575, एवी एग्रो उज्जैन 7475, पतंजलि मांगलिया 6925, प्रेस्टीज देवास 7500, प्रकाश पीथमपुर 7600 रुपए।

कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2525, देवास 2525, उज्जैन 2525, खंडवा 2500, बुरहानपुर 2500, अकोला 3900 रुपए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...