Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार द्वारा टीकेएन ग्रुप के चेयरमैन डॉ मनोज सिंह को सम्मानित किया गया। जिसके चलते लायंस क्लब झुंझुनू ने गुरुवार को टीकेएन ग्रुप के चेयरमैन डॉ मनोज सिंह का अभिनंदन एवं सम्मान किया ।
समारोह में डॉ मनोज सिंह ने कहा कि सामाजिक सरोकारों ने ही मुझे राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सम्मानित किया गया, फायर एंड सेफ्टी के क्षेत्र में संपूर्ण राजस्थान में इस प्रकार का यह प्रथम अवार्ड उन्हें दिया गया है जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है । लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में रीजन चेयरपर्सन नरेंद्र व्यास, अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, सचिव शिव कुमार जांगिड़ ने साफा एव॔ माला पहना कर अभिनंदन पत्र भेंट कर डॉ मनोज सिंह का अभिनंदन किया। समारोह में डॉ डीएन तुलस्यान, किशन लाल जांगिड़, डॉक्टर एन एस नरूका, योगेश खंडेलिया, महिपाल सिंह, उमर कुरेशी, डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। डॉक्टर सुभाष प्रजापत द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
