Archive Notice: This article was originally published on 23 सितम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.


पाठकों को बता दे कि IMD ने बताया, आज 23 सितंबर को गांगेय पश्चिम बंगाल, 26 तारीख तक ओडिशा, 26 और 27 सितंबर 2025 को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीँ कई राज्यों में कल भी बूंदाबांदी के साथ भारी बारिश के आसार बन रहे है। चलिए देखते है IMD के अनुसार राजस्थान समेत देशभर में कल का मौसम अपडेटKal Ka Mousam

महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम?

कोंकण और गोवा के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 25 से 29 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में फिलहाल अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दशहरा तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में बारिश पूरी तरह से थम चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बिहार-झारखंड में कल साफ़ रहेगा मौसम?

ताजा वेदर रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में कल बारिश हो कोई उम्मीद नहीं है। पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में गर्मी परेशान कर सकती है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

मॉनसून की विदाई राजस्थान और गुजरात के अधिकांश हिस्सों से हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कल मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। वहीँ कुछेक इलाको में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैKal Ka Mousam

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...