Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी] क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को हुई मानसून की पहली बरसात ने राहत दिलाई। बरसात होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मानसून लेट होने के चलते किसान फसलों को लेकर चिंतित थे। पिछले दो दिनों से छाए बादलों से उमस बढ़ रही थी। बुधवार को दोपहर बाद बुंदाबांदी के साथ शुरू हुई बरसात ने जोर पकड़ा जिससे क्षेत्र के सूरजगढ़, पिलोद, कासनी, भावठड़ी, बिजौली, जाखोद सहित आस पास के गांवों में अच्छी बरसात हुई।
