Archive Notice: This article was originally published on 14 सितम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, चूरू जिले में मौसम खरीफ 2022 में राजस्व फसल कटाई प्रयोग संपादित किए जा रहे हैं। इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने अथवा किसी प्रकार की परिवेदना के लिए कृषि विभाग की ओर से दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं। कृषि उपनिदेशक (विस्तार) अजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक पटवार मंडल में प्रत्येक अधिसूचित बीमित फसल के चार प्रयोग संपादित किए जाते हैं तथा तहसील स्तर पर 16-20 प्रयोग संपादित किए जाते हैं। पटवार मंडल में ग्राम एवं रेंडम जोड़ों का आवंटन राजस्व बोर्ड द्वारा किया जाता है। ग्राम के कुल खसरों एवं रेंडम जोड़ों से भाग देकर खेत का चयन किया जाता है तथा राजस्व मंडल द्वारा निर्धारित निर्देशानुसार राजस्व फसल कटाई प्रयोगों का पटवार मंडल एवं तहसील स्तर पर राजस्व व कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा संपादन किया जाता है। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर फसलों की औसत उपज की गणना की जाती है। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा क्लेम का निर्धारण किया जाता है। इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने अथवा किसी प्रकार की परिवेदना के लिए कार्यालय की ओर से दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं। कार्यालय उपनिदेशक (कृषि, विस्तार) से 1562 250395, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक के कार्यालय से 01562 250403 तथा सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) से 94602 65407 पर संपर्क किया जा सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...