Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चुकंदर की खेती
आज के समय में चुकंदर की खेती की मांग काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। किसान बड़े पैमाने पर चुकंदर की खेती कर रहे हैं। चुकंदर की मांग साल भर बनी रहती है। लोग इसे सब्जी सलाद जूस और हेल्दी डाइट में शामिल करते हैं।
एक बीघा में चुकंदर की खेती करने मे आपको 25000 से ₹3000 के आसपास खर्च आएगा। इसकी खेती करने में ज्यादा खर्च नहीं आता और सबसे बड़ी बात है कि बार-बार सिंचाई भी नहीं करना होता। एक बीघा में इसकी खेती करने पर आपको 70 से 80 हजार रुपए की कमाई होगी।
50 दिन मे तैयार हो जाती है यह फसल
सबसे बड़ी बात है कि 50 से 55 दिनों में यह फसल तैयार हो जाती है। चुकंदर दुकानों पर लगातार बिकती है। इसकी रेगुलर मांग बनी रहती है इसलिए किसान इसकी खेती कर मालामाल बनते हैं।
कैसे करें चुकंदर की खेती
चुकंदर की खेती करते समय सबसे पहले आपको खेत की गहरी जुताई करनी होगी। इसके बाद मिट्टी को भुरभुरा और समतल बनाना होगा। खेत से खरपतवार साफ कर दें ताकि बी अच्छी तरह से जम सके। चुकंदर के बीज सीधे खेत में लाइन में बोये जाते हैं और खेतो मे पर्याप्त दूरी रखी जाती है।
अंकुरण के बाद पौधे थोड़े बड़े हो जाते हैं तो पहली सिंचाई की जाती है। इसके बाद 10-12 दिनों के बाद हल्की सिंचाई की जाती है। बुवाई के 50 से 55 दिन बाद चुकंदर आसानी से निकाला जा सकता है। आप 1 महीने तक निरंतर चुकंदर की तुड़ाई कर सकते हैं। कम लागत में आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
