Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की बल्लभगढ़ जिले की मंडियों में पिछले डेढ़ महीने से गेहूं की चल रही सरकारी खरीद का अंतिम दिन शुक्रवार, 15 मई है।
यदि किसी किसान ने अभी तक सरकार को अपना गेहूं नहीं बेचा है, तो वह इसे बाजार में ला सकता है और बेच सकता है।
इसके बाद एजेंसी बाजार में समर्थन मूल्य पर किसी का गेहूं नहीं खरीदेगी। फिर आढ़तिया अपनी दरों पर गेहूं खरीदेंगे।
जिले के पांच मंडियों मोहना, बल्लभगढ़, तिगांव, फतेहपुर बिल्लौच, ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-16 में गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू की गई थी।
इस डेढ़ महीने के भीतर सरकारी एजेंसियों ने 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 1 लाख 13 हजार 949 मीट्रिक टन की खरीद की है।
जिले के 13,724 किसानों को सरकारी खरीद से लाभ हुआ है। अब तक मंडियों से 1 लाख 9 हजार 436 मीट्रिक टन गेहूं की ढुलाई की जा चुकी है और उसे गोदामों में रखा गया है।
गेहूं की पिछले डेढ़ महीने से पूरी तरह से शांतिपूर्वक सरकारी खरीद चल रही है। 15 मई शुक्रवार की शाम को गेहूं की सरकारी खरीद बंद कर दी जाएगी।
जिस किसान को अपना गेहूं एजेंसी को बेचना है वह दिन में मंडी में लाकर बेच सकता है। एजेंसियों ने गेहूं को गोदाम में जमा करके ज्यादातर किसानों को भुगतान भी कर दिया है।
जो किसान अभी बिना भुगतान के रह गए हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा।
-कविता सिंह परिहार, गेहूं की सरकारी खरीद जिला नोडल अधिकारी एवं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक फरीदाबाद
