Archive Notice: This article was originally published on 31 दिसम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

हालांकि ठण्ड ने छुड़ा रखी पूरे शेखावाटी की धूजणी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले में इस सप्ताह बढ़ी ठंड और गिरती ओस ने रबी फसलों को शानदार लाभ पहुंचाया है। खासकर गेहूं, सरसों, चना, जीरा, तारामीरा और इसबगोल जैसी सिंचित फसलों की वृद्धि में तेजी आई है। किसानों का मानना है कि यदि ओस का गिरना लगातार जारी रहा, तो इन फसलों का उत्पादन और अधिक बढ़ सकता है। मावठ और ठंड के बाद अब फसलों की वृद्धि बेहतर हो रही है। ओस के गिरने से फसलों में नमी बढ़ी है, जिससे उनका रूप बदल रहा है और विकास की गति में सुधार हो रहा है। किसानों को उम्मीद है कि इस मौसम में अच्छा परिणाम मिलेगा, जिससे गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों में ज्यादा फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक वी. के. सैनी ने बताया कि ओस की बूंदें सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचकर उनकी सेहत को बेहतर बनाती हैं। तापमान में गिरावट और ओस के कारण रबी फसलों की वृद्धि में सुधार हो रहा है। जो किसान 25-30 दिन पहले गेहूं की बुवाई कर चुके हैं, उन्हें यूरिया डालकर सिंचाई करनी चाहिए, जिससे फसलों को और अधिक लाभ मिलेगा। इस मौसम में ठंड और ओस दोनों का ही असर फसलों पर सकारात्मक रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे किसानों को उम्मीद है कि इस बार पैदावार बेहतरीन होगी। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...