{"vars":{"id": "133489:5062"}}

Haryana : हरियााणा के जींद में ASI सस्पेंड, विभिन्न धाराओं के तहद केस भी दर्ज

अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी ASI यशवीर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ घर में घुस कर महिला से छेडछाड़ करने के आरोप में जींद महिला थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
 

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की जींद सदर थाना क्षेत्र के इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  जहाँ एक पुलिस चौकी प्रभारी पर भारी भरकम आरोप लगे है।  जिसके बाद एसपी कुलदीप सिंह ने तुरंत एक्शन लिया है और ASI को लाइन हाजिर कर दिया और अब उन्हें सस्पेंड लार दिया है। 


महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप 
 

 जानकरी के लिए बता दे की एक गांव में महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी ASI यशवीर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ घर में घुस कर महिला से छेडछाड़ करने के आरोप में जींद महिला थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।


एसपी कुलदीप सिंह से महिला ने की थी शिकायत 


रामराय गांव की महिला ने दो दिन पहले जींद के एसपी कुलदीप सिंह से मिलकर ASI यशवीर के खिलाफ शिकायत दी थी। एसपी ने तुरंत ही ASI को लाइन हाजिर कर दिया था और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने महिला को भरोसा दिलाया था कि ASI पर लगे आरोप सही पाए गए तो FIR के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। अब ASI यशवीर काे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही FIR भी हो गई है।


शिकायत में दर्ज ये बातें 
 

जानकारी के लिए बता दे की रामराय गांव की रहने वाली महिला ने SP को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को उसके बेटे का जन्मदिन था और उसकी बहन भी घर आई हुई थी। रात को करीब साढ़े 11 बजे टेंडरी मोड़ चौकी में तैनात यशवीर उनके घर पहुंचा और दरवाजे पर लात मारकर उसे खोल दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि यशवीर ने उसका हाथ पकड़कर उसे दूसरे कमरे में खींचने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो यशवीर ने उसे धमकी दी, जिससे उसकी मां, बहन और बेटा डर गए। महिला की बहन ने जब विरोध किया तो ASI ने उसके साथ भी गाली-गलौज की।