Haryana Weather Forecast: हरियाणा में बेक टु बेक 3 पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव दिखने वाला है। बता दे की प्रदेश में आज और कल यानी 21 जनवरी को भी कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जिसके बाद नए सिस्टम एक्टिव होंगें जिस से प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के चार जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
आज इन जिलों में छायगा घना कोहरा
IMD अपडेट के मुताबिक बता दे कि आज और कल प्रदेश में कोहरा पड़ने की संभावना बनी हुई है। सुबह सुबह से ही सिरसा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में घना कोहरा छा सकता है, वहीँ इन जिलों में विजिबलिटी कम देखने को मिल सकती है। वहीँ दोपहर तक हल्की धुप से ठंढ से कुछ राहत मिलने कि उम्मीद है।
हरियाणा में गरज चमक के साथ बारिश
IMD अपडेट के नए अपडेट के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 22 से 24 जनवरी 2026 के दौरान हरियाणा में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
- 21 जनवरी रात से बदलेगा मौसम।
- 22 जनवरी को छिटपुट कि बारिश।
- 23 और 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।