Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाटू श्याम बाबा का जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, यानी देवउठनी एकादशी के दिन हुआ था। 1 नवंबर 2025 को खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा।
चूरमा और पेड़े का लगता है भोग
खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन चूरमा और पेड़े का भोग लगाया जाता है। इस दिन मंदिर की विशेष सजावट होती है।
खाटू श्याम बाबा को विशेष तरह के पेड का भोग लगता है और चूरमा के बिना खाटू श्याम बाबा का पूजा पूरा नहीं होता है। खाटू श्याम मंदिर अगर आप जा रहे हैं तो आप चूरमा और पेड़ा लेकर जरूर जाएं।
देवउठनी एकादशी को श्याम नगरी में होंगे विशेष आयोजन
1 नवंबर को जब खाटू नगरी में ‘जय श्याम’ के जयकारे गूंजेंगे, तब भक्तजन अपने घरों और मंदिरों में बाबा के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाएंगे। यह दिन सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम होगा। उस बाबा श्याम के नाम, जो हर हारने वाले का सहारा बनते हैं।
