Archive Notice: This article was originally published on 20 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अलवर से पोरबंदर की यात्रा करने वाले यात्री कृप्या ध्यान दे। इस माह के अंतिम सप्ताह में अलवर से पोरबंदर जाने वाली ट्रेन लगातार 11 दिन तक लिए रद रहेगी। रेलवे विभाग की तरफ से ट्रेन के रद होने से संबंधित नोटिस जारी कर दिया है।

ऐसे में इन दिनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे विभाग की तरफ से इस ट्रेन को तकनीकी कारणों के चलते रद किया गया है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 24 व 31 मई तथा 1, 7 और 8 जून को परिवर्तित मार्ग वाया छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर होकर चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर अलवर जे. एक्सप्रेस 5 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस 8, 9 और 11 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

यह रेलसेवा कटिहार-पूर्णिया-पावाखाली-ठाकुरगंज होकर चलेगी तथा पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन लाभा, आजमनगर रोड, बारसोई और डालखोला स्टेशनों से होकर नहीं जाएगी। यात्रियों को ध्यान देने की जरूरत है कि वह घर से निकलने से पहले अजमेर से चलने वाली ट्रेनों का पूरा शेड्यूल देखकर ही निकले।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...