Archive Notice: This article was originally published on 10 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं के RIICO औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में उद्यमियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के तहत अब तक 118 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन और ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं।

अब रीको ने औद्योगिक भूखंडों से वंचित उद्यमियों के लिए दसवें चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चरण में 14 नए औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

“राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024” से जुड़े एमओयू धारकों को मिलेगा लाभ

रीको की ओर से यह आवंटन “Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024” के तहत एमओयू करने वाले निवेशकों को दिया जाएगा।

इकाई प्रभारी रीको झुंझुनूं अजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो चुकी है और 14 मई 2026 तक जारी रहेगी।

SSO ID से करना होगा आवेदन

इच्छुक एमओयू धारक अपनी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रीको अधिकारियों के अनुसार:

  • एक भूखंड पर केवल एक आवेदन होने पर सीधा आवंटन किया जाएगा।
  • यदि एक से अधिक आवेदन आते हैं तो 19 मई को ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

White Category उद्योग स्थापित करना होगा

आवंटित भूखंड पर उद्यमियों को White Category के अंतर्गत आने वाले उद्योग ही स्थापित करने होंगे। इससे क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

रीको वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

भूखंडों की संख्या, क्षेत्रफल और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी RIICO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अधिकारी अजीत कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन को गति देगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...