Archive Notice: This article was originally published on 3 जून 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं में ई-मित्र कियोस्कों पर कार्रवाई, 6 संचालकों को नोटिस

झुंझुनूं, आमजन को बेहतर और पारदर्शी ई-गवर्नेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने झुंझुनूं ब्लॉक क्षेत्र में संचालित ई-मित्र कियोस्कों का व्यापक औचक निरीक्षण किया।

मई 2026 के दौरान विभागीय अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने उपखंड क्षेत्र में कुल 44 ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित शुल्क की वसूली और विभागीय नियमों की पालना की जांच की गई।

अनियमितता मिलने पर 6 संचालकों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान कुछ ई-मित्र कियोस्कों पर विभागीय नियमों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद 6 ई-मित्र संचालकों को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए।

विभाग ने संबंधित संचालकों को निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत करने और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

एक संचालक पर ऑनलाइन शास्ति भी लगाई गई

जांच के दौरान एक कियोस्क संचालक द्वारा विभागीय नियमों की अवहेलना पाए जाने पर ऑनलाइन शास्ति (Penalty) भी आरोपित की गई।

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है।

आमजन को मिलेगी बेहतर और पारदर्शी सेवाएं

विभाग के अनुसार ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेते हैं। ऐसे में सेवा गुणवत्ता बनाए रखना और निर्धारित शुल्क प्रणाली का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...