Archive Notice: This article was originally published on 14 जून 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इनामी आरोपी गिरफ्तार, 2022 की जमीन धोखाधड़ी का मामला

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2022 से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी सांवतराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमीन से जुड़े एक चर्चित धोखाधड़ी मामले में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व थाना अधिकारी रामपाल मीणा ने किया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 8 दिसंबर 2022 को कोलकाता निवासी सुनील कुमार डालमिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि खौह गांव स्थित उनकी पैतृक भूमि से जुड़े दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया गया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर परिवादी के चाचा हरिकिशन की मृत्यु के बाद उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की और पैतृक भूमि का गलत तरीके से हस्तांतरण कर दिया।

कई लोगों पर लगाया गया था षड्यंत्र का आरोप

मामले में बोदूराम, बनवारीलाल, मोहरली देवी, फुली देवी, मोहनी देवी, मदनलाल, सांवतराम और ओमप्रकाश डालमिया सहित कई लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भूमि हड़पने के आरोप लगाए गए थे।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

5000 रुपये का इनाम घोषित था

मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सांवतराम पुत्र बनवारीलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

लगातार तलाश और तकनीकी निगरानी के बाद गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सांवतराम (50 वर्ष), निवासी खौह, थाना उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...