Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
इस्लामपुर से झुंझुनूं तक पैदल मार्च शुरू, नाम परिवर्तन का विरोध
झुंझुनूं। पंचायत समिति क्षेत्र के इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर किए जाने की मांग और इसके बाद शुरू हुई प्रशासनिक प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने इस्लामपुर से झुंझुनूं कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च शुरू किया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का नाम उसकी ऐतिहासिक पहचान और विरासत से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे बदलना स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
मार्च अंबेडकर चौक से शुरू हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, आरएलपी नेता राजेंद्र फोजी, अंजुमन-ए-पठान संस्था के सचिव इब्राहिम खान, आमिन मणीयार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है।
