Archive Notice: This article was originally published on 23 मार्च 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चंग की थाप, रंगों एवं उल्लास की हुई वर्षा और शिक्षा के लिए लिया संकल्प

लंदन/झुंझुनू, भारत के बाहर सबसे बड़े राजस्थानी उत्सव “रंगीलो फागण 2025” ने लंदन की धरती पर ऐसा रंग जमाया कि इसकी गूंज लंबे समय तक बनी रहेगी। 1561 प्रवासी भारतीयों ने इस रंगीन उत्सव में हिस्सा लिया, जो स्कॉटलैंड, मैनचेस्टर, कैंब्रिज, चेस्टर, स्विंडन समेत पूरे ब्रिटेन से पहुंचे थे। राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट UK (RCT UK) द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम सिर्फ रंगों और उल्लास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक सामाजिक उद्देश्य को समर्पित आयोजन भी था – शिक्षा के रंग से ज़िंदगियों को रोशन करना।

चंग-गिंदड़ की थाप पर झूम उठा लंदन: रंगों और उल्लास की हुई वर्षा

जैसे ही चंग की थाप बजी, लंदन में होली की असली धूम देखने को मिली। गिंदड़ और राजस्थानी लोकनृत्य और भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने समूचे माहौल को पारंपरिक रंगों से भर दिया। वहीं डीजे हर्ष के धमाकेदार संगीत पर प्रवासी भारतीयों ने जमकर थिरकते हुए रंगों की होली खेली। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं था, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने और राजस्थानी संस्कृति का गर्व से उत्सव मनाने का अवसर था। राजस्थानी लोकगीतों की धुनों पर हजारों लोगों ने “पधारो म्हारे देश” की भावना के साथ ताल मिलाई। होली के रंग, संगीत और पारंपरिक नृत्यों के संग लंदन मानो राजस्थान बन गया! हर तरफ एक ही नजारा था – रंगों से सराबोर चेहरे, खुशियों से झूमते लोग और संस्कृति की झलक।

मस्ती, प्रतियोगिता और परोपकार का संगम:
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में नृत्य प्रतियोगिता, राजस्थान क्विज और रोमांचक गतिविधियाँ शामिल थीं, जहाँ हर उम्र के लोग होली के जश्न में डूबे नजर आए। लेकिन इस आयोजन का असली उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं था – RCT UK ने इसे एक परिवर्तन की लहर में बदल दिया! इस महोत्सव से जुटाई गई सहायता राशि भारत में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और सरकारी स्कूलों के संसाधनों के लिए समर्पित की जाएगी।

भामाशाहों का सम्मान और स्वाद का अनूठा संगम:
RCT UK ने इस नेक पहल में सहयोग देने वाले SBI UK, वन फाइनेंशियल्स, प्रॉपर्टी हब, अस्पोरा, और ओस्टेरले पार्क होटल को विशेष रूप से सम्मानित किया। इन संगठनों के समर्थन ने इस उत्सव को एक सामाजिक आंदोलन में बदल दिया, जिससे अनगिनत बच्चों की जिंदगी संवर सकेगी। इस बीच, केतराज रेस्टोरेंट द्वारा परोसे गए दाल-बाटी-चूरमा, कैर सांगरी की सब्जी और पारंपरिक मिठाइयों ने इस रंगारंग महोत्सव को स्वाद का भी शानदार अनुभव बना दिया।

RCT UK: शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध एक संकल्प:
“रंगीलो फागण” केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, रंग और परोपकार का महाकुंभ था और RCT UK एक मिशन है – एक ऐसा संकल्प, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। RCT UK, अपने भारतीय साझेदार NGO SRKPS के सहयोग से, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार छात्रों को सहायता प्रदान करता है, ताकि वे आधुनिक शिक्षा प्रणाली का लाभ उठा सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
“रंगों में घुली खुशियाँ और शिक्षा की रोशनी – ‘रंगीलो फागण 2025’ बना बदलाव की नई पहचान!” इस आयोजन ने न केवल प्रवासी भारतीयों को अपनी संस्कृति से जोड़ा, बल्कि यह समाजसेवा और शिक्षा के संकल्प का प्रतीक भी बना। रंगों की मस्ती, संगीत की धुनें और परोपकार की भावना के साथ “रंगीलो फागण 2025” एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय उत्सव बन गया। “रंगों में घुली मस्ती, संस्कृति और परोपकार की भावना – यही है रंगीलो फागण की सच्ची आत्मा!”

जिन्होंने रंगीलो फागण के आयोजन की बागडोर सम्हाली
कार्यक्रम की अगुवाई : दीपक शर्मा और सुरजीत सिंह ढाका
रजिस्ट्रेशन डेस्क : अमित चौधरी, कमल सहारन, राजेंद्र कड़वासरा, निर्मल बबेरवाल
तिलकार्चन एवं साज सज्जा : अंकिता अग्रवाल, पूजा शर्मा और सोनिया
स्टेज / एंकरिंग : रचना ढाका, अतुल अग्रवाल,
क्राउड मैनेजमेंट : धीरेन्द्र डांगी, राहुल शर्मा, सुरजीत सिंह ढाका, डेजी ढाका, मोनिका डोटासरा
साफा बांधना : राजदीप वर्मा, रविंद्र सिंह
भोजन व्यवस्था : हनवंत सिंह राजपुरोहित, मितेश राजपुरोहित, रवि चंदक, दीपक शर्मा, निमिष अग्रवाल
स्टाल प्रबंधन : चंद्र दीप तिवारी
रंग, टी शर्ट, गोगल्स : धीरेन सांखला, विमल, विनायक, युवी, भाव्या
प्रतियोगिता जज : मेघा जैन, मुक्ता चौधरी, निधि बबेरवाल, नेहा सचिन, गरिका चौधरी

नृत्य प्रतियोगिता के विजेता
सामूहिक नृत्य : प्रथम- सागर ग्रुप ( जिसमें 70 साल के ऊपर की जवान महिलाओं की ऊर्जावान प्रस्तुति थी)
द्वितीय : सर्जन नृत्य अकादमी
एकल नृत्य : प्रथम – ममता शेखावत
द्वितीय : तृप्ति रथ

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...