Bank Holiday 31 October 2025 : अक्टूबर महीना अब खत्म होने को आया है। कल उसका अंतिम दिन रहने वाला है। बता दे कि महीने के अंतिम दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो बता दे कि कल शुक्रवार को गुजरात में बंद रहेंगे। हालांकि, बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है।
31 अक्टूबर को है सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
जानकारी के लिए बता दे कि हर साल 31 अक्टूबर को देश में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्हें भारत का लौह पुरुष यानी आयरन मैन कहा जाता है,Bank Holiday 31 October 2025
क्योंकि आजादी के बाद उन्होंने देश की 562 रियासतों को जोड़कर एक भारत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी मौके पर गुजरात में इस दिन बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी राज्यों में बैंक खुले रहते हैं। चलिए जानते है कल 31 अक्टूबर और नवंबर महीने में कितनी छुट्टियां है।
अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
31 अक्टूबर को देश में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।
31 अक्टूबर 2025
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी होगी।
- RBI की तरफ से नवंबर महीने की छुट्टी
5 नवंबर को बैंक में छुट्टी रहेगी। इस दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। - 1 नवंबर को बेंगलुरु में कन्नड़ राजोत्सव और देहरादून में इगास बगवाल के कारण बैंक बंद रहेगा।
- 7 नवंबर को शिलांग में बंगाला महोत्सव है इसलिए बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर को दूसरा शनिवार है इसलिए पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 2,9,16, 23 और 30 नवंबर को रविवार के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेगी।
- 22 नवंबर को चौथा शनिवार है इसलिए बैंकों में छुट्टियां रहेगी। पूरे महीने में 9 से 10 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेगी।