Aaj Sone Ka Bhav 31 October 2025 : अगर आप भी सोना खरीदने का मूढ़ बना रहे है तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि महीने के अंतिम दिन यानि आज 31 अक्टूबर को हल्की गिरावट के बाद सोने कि कीमतों में फिर गिरावट दर्ज कि गई है। आज देश कि राजषानी में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 31 अक्टूबर की सुबह 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।
डॉलर कि मजबूती से गिरा सोना gold price today
जानकारी के लिए बता दे कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन कम होने के बाद डॉलर कि कीमतों में एक बार फिर मजबूती देखि गई है। इसी के चलते अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। लेकिन फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में नीतिगत दरों में और ढील की संभावना नहीं है। इसकी वजह है कि अमेरिकी सरकार के मौजूदा शटडाउन के बीच नए आर्थिक आंकड़ों का अभाव है।
ट्रंप ने चीन पर घटाया टैरिफ gold price today
मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि जहां तक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड की बात है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को 10 प्रतिशत घटा दिया है। अब दर 57 प्रतिशत से घटकर 47 प्रतिशत रह गई है। ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश ट्रेड और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे मसलों पर कई अहम पॉइंट्स पर एक नतीजे पर पहुंच गए हैं। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच साउथ कोरिया में मीटिंग हुई। देश के अंदर 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं…
दिल्ली में आज सोने की कीमत gold price today
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 111490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में लेटेस्ट गोल्ड रेट
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 111340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज देशभर में सोने चांदी कि कीमतें
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 111490 121620
मुंबई 111340 121470
अहमदाबाद 110490 121520
चेन्नई 111340 121470
कोलकाता 111340 121470
हैदराबाद 111340 121470
जयपुर 111490 121620
भोपाल 110490 121520
लखनऊ 111490 121620
चंडीगढ़ 111490 121620
चांदी भी आज हुई सस्ती
बता दे कि हल्की बढ़ोतरी के बाद सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 31 अक्टूबर को सुबह चांदी 150900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।
