Gold Rate Today 11 november 2025 : आज सुबह सुबह सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिवाली के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब सोने की कीमतों में लगातार दो दिन उछाल दर्ज किया गया है। बता दे की वैश्विक स्टॉक मार्केट की अनिश्चितता के बीच सेफ हैवन एसेट के रूप में गोल्ड और सिल्वर की मांग बनी हुई है। जिसके चलते सोने चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड और 22 कैरट गोल्ड भी महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1810 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1660 ऊपर चढ़े हैं। अतीन दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹4600 महंगी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…
शहर 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव Gold Rate Today
दिल्ली ₹1,13,660 ₹1,23,980
मुंबई ₹1,13,510 ₹1,23,830
कोलकाता ₹1,13,660 ₹1,23,830
चेन्नई ₹1,14,810 ₹1,25,250
बेंगलुरु ₹1,13,510 ₹1,23,830
हैदराबाद ₹1,13,510 ₹1,23,830
लखनऊ ₹1,13,660 ₹1,23,980
पटना ₹1,13,560 ₹1,23,880
जयपुर ₹1,13,660 ₹1,23,980
अहमदाबाद ₹1,13,560 ₹1,23,880
चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी
सोने की तरह आज चांदी ने भी छलांग लगाई है। चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹4600 बढ़े हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक चांदी की चमक स्थिर थी। आज 11 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,57,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। Gold Rate Today