Posted inव्यवसाय

Aaj Sone Ka Bhav : गुरु नानक जयंती को फिर धड़ाम हुआ सोना, जानें आज 5 नवंबर को 22K से 24K गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today In India 5 November 2025 : अगर आप सोना खरीदना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि आज फिर से सोने कि कीमतों में गिरावट दर्ज कि गई है। बता दे कि धनतेरस के बाद से ही सोने कि कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज कि जा रही है। वहीँ बीते दिनों में हल्की बढ़ोतरी हुई लेकिन उसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। अब एक बार फिर से इंटरनेशनल मार्किट में डॉलर की मजबूती और फेड के आक्रामक रुख के चलते गोल्ड पर दबाव बना हुआ है। इस वजह से एक दिन की तेजी के बाद फिर गोल्ड फिसल गया और आज लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है।

जानकारी के लिए बता दे कि राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड और 22 कैरट गोल्ड सस्ता हुआ है। दो दिन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹660 नीचे गिरे हैं। एक दिन की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹3100 सस्ती हुई है। चलिए जानते है आज देश भर के बड़े शहरों में बुधवार 5 नवंबर को लेटेस्ट गोल्ड रेट

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

  • दिल्ली ₹1,12,390 ₹1,22,500
  • मुंबई ₹1,12,240 ₹1,22,450
  • कोलकाता ₹1,12,240 ₹1,22,450
  • चेन्नई ₹1,12,490 ₹1,22,720
  • बेंगलुरु ₹1,12,240 ₹1,22,450
  • हैदराबाद ₹1,12,240 ₹1,22,450
  • लखनऊ ₹1,12,390 ₹1,22,500
  • पटना ₹1,12,290 ₹1,22,500
  • जयपुर ₹1,12,390 ₹1,22,500
  • अहमदाबाद ₹1,12,290 ₹1,22,500

आज चांदी कि कीमतें में भी गिरावट

सोने के साथ साथ आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज कि है है। पिछले 48 घंटों में चांदी के दाम ₹3100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन में चांदी प्रति किग्रा ₹2000 महंगी हुई थी। आज 5 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है।