Posted inव्यवसाय

Gold Silver Price Today: आज सुबह सस्ता हुआ गोल्ड, राजस्थान समेत देशभर में अब ये है भाव, चांदी की भी चमक पड़ी फीकी

Gold Silver Rate Today In India: अगर आप भी सोना चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की हफ्ते के पहले दिन भाव में गिरावट दर्ज की गई है। बता दे की पिछले हफ्ते में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन आज नरमी से हल्की राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड और 22 कैरट गोल्ड में गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन की स्थिरता से पहले दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹2460 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2250 बढ़े थे। चलिए जानते है आज राजस्थान समेत देशभर में सोने चांदी की नई कीमतें Gold Silver Rate Today

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

  • दिल्ली ₹1,40,600 ₹1,28,890 ₹1,05,480
  • मुंबई ₹1,40,450 ₹1,28,740 ₹1,05,330
  • कोलकाता ₹1,40,450 ₹1,28,740 ₹1,05,330
  • चेन्नई ₹1,39,640 ₹1,28,990 ₹1,07,640
  • बेंगलुरु ₹1,40,450 ₹1,05,330 ₹1,28,740
  • हैदराबाद ₹1,40,450 ₹1,28,740 ₹1,05,330
  • लखनऊ ₹1,40,600 ₹1,28,890 ₹1,05,480
  • पटना ₹1,40,500 ₹1,28,740 ₹1,05,330
  • जयपुर ₹1,40,600 ₹1,28,890 ₹1,05,480
  • अहमदाबाद ₹1,40,500 ₹1,28,740 ₹1,05,330

चांदी आज सोमवार को फिर सस्ती

सोने के साथ साथ आज चांदी की कीमतों ( Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹8 हजार सस्ता होने के बाद एक ही दिन में ₹11 हजार महंगी हुई थी। अब आज 12 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है।