Posted inव्यवसाय

Aaj Sone Ka Bhav : शनिवार सुबह फिर महंगा हुआ सोना! देखें 6 दिसंबर को आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: एक दिन की गिरावट के बाद सोना फिर से महंगा हो गया है। बता दे की शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी जबकि शनिवार को फिर से उछाल दर्ज किया गया है। 6 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 130090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वैश्विक बाजारों में भी सोने का दाम बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं राजस्थान समेत देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है…

दिल्ली में आज सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड प्राइस

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119110 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड की कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 129940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने में तेजी के कारण

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई। साल 2023 के बाद का सबसे खराब डेटा दर्ज किया गया। इससे फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती के अनुमान बढ़ गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने में और तेजी आ सकती है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली 119260 130090
मुंबई 119110 129940
अहमदाबाद 119160 129990
चेन्नई 119110 129940
कोलकाता 119110 129940
हैदराबाद 119110 129940
जयपुर 119260 130090
भोपाल 119160 129990
लखनऊ 119260 130090
चंडीगढ़ 119260 130090