Posted inव्यवसाय

Gold Price Today: सोना वीरवार सुबह फिर महंगा, कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; 8 जनवरी को 24K, 22K के ये हैं लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: अगर आप भी आज सोने की खरीदारी करना चाहते है तो बता दे कि सोने कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। वहीँ गोल्ड कि कीमतें अपने पीक पर पहुंच गई है। पिछले 4 दिनों से लगातार सोने कि कीमतों में तेजी जारी है। इस जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ सोने ने एक नया इतिहास रच दिया है। आज 8 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4449.87 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते है आज देशभर में सोने चांदी कि नई कीमतें

बड़े महानगरों में नई कीमतें

दिल्ली में 24 कैरेट 139640 22 कैरेट का भाव 128010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 126740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

10 बड़े शहरों में कीमतें

  • शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
  • दिल्ली 128010 139640
  • मुंबई 126740 138260
  • अहमदाबाद 127910 139540
  • चेन्नई 126740 138260
  • कोलकाता 126740 138260
  • हैदराबाद 126740 138260
  • जयपुर 128010 139640
  • भोपाल 127910 139540
  • लखनऊ 128010 139640
  • चंडीगढ़ 128010 139640

चांदी की कीमत

सोने कि तरह चांदी कि कीमतें भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। 8 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत बढ़कर 257100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 78.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। वहीँ एक्सपर्ट कि माने तो आने वाले दिनों में कीमतों में और अधिक उछाल दर्ज किया जा सकता है।