Posted inव्यवसाय

Gold-silver Price today: आज सुबह फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी बढ़त; चेक करें राजस्थान समेत देशभर में लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोनी चांदी की कीमतों ने आज वीरवार सुबह बड़ा झटका दिया है। बता दे कि 4 दिसंबर की सुबह सोने के भाव में तेजी दिख रही है। वहीँ चांदी भी बेकाबू होती दिख रही है। वहीँ वेडिंग सीजन भी इसके पीछे एक महत्वपूर्ण कारण बताया जा रहा है। बता दे कि राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

वहीँ रुपया लगातार कमजोर स्थिति कि और बढ़ता जा रहा है डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है…

दिल्ली में आज सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता लेटेस्ट Gold प्राइस

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में आज गोल्ड का भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 119860 130740
मुंबई 119710 130590
अहमदाबाद 119760 130640
चेन्नई 119710 130590
कोलकाता 119710 130590
हैदराबाद 119710 130590
जयपुर 119860 130740
भोपाल 119760 130640
लखनऊ 119860 130740
चंडीगढ़ 119860 130740

चांदी की कीमत

सोने के साथ साथ चांदी कि कीमतें भी बढ़ती जा रही है। चांदी के भाव में भी 4 दिसंबर की सुबह तेजी है और यह 191100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच कर आल टाइम हाई पर पहुंच गई है। दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं।