Gold Silver Rate 16 December In India: अगर आप भी सोना चांदी खरीदने का मूढ़ बना रहे है तो बता दे की एक दिन की गिरावट के बाद मंगलवार सुबह कीमतों ने आज फिर छलांग लगाई है। वहीँ वीकली बेसिज पर अगर बात करें तो सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज 16 दिसंबर की सुबह को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम और 22 कैरट गोल्ड भी महंगा हुआ है। 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1480 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1360 बढ़े हैं। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है। चलिए जानते है आज राजस्थान समेत देशभर में लेटेस्ट गोल्ड प्राइस
आज 16 दिसंबर को 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…
शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170
मुंबई ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
कोलकाता ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,700
चेन्नई ₹1,36,540 ₹1,25,160 ₹1,04,410
बेंगलुरु ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
हैदराबाद ₹1,35,390 ₹1,24,110 ₹1,01,550
लखनऊ ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170
पटना ₹1,35,440 ₹1,24,260 ₹1,01,160
जयपुर ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170
अहमदाबाद ₹1,35,540 ₹1,24,260 ₹1,01,170
चांदी की कीमतों में भी उछाल
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया जा रहा है। लगातार बढ़ोतरी के साथ सिल्वर इस बार इतिहास रच रही है। चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5100 बढ़े हैं।वहीँ आज 16 दिसंबर की बात करें तो दिल्ली में चांदी ₹2,03,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,15,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।