Gold Rate of Last 25 Years: सोने कि कीमतें धनतेरस और दिवाली से पहले नया इतिहास रच रही है। बता दे कि पिछले हफ्ते सोने कि कीमतों में लगभग 6 हजार रूपये का उछाल आया है। कभी आपने सोचा है कि 25 साल पहले सोने कि कीमतें कितनी थी। आप जानकर हैरान रह जायंगें कि उस वक्त 10 ग्राम सोना मात्र 4300 रूपए में मिलता था। लेकिन आज भारत में सोने कि कीमत कि बात करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1,25,000 रुपय के स्तर को पार कर चुका है। सोना इस साल 50 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीँ इस महीने में सोने कि कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और अपनी पीक पर पहुंच गया।
क्यों बढ़ रही है सोने की चमक
जानकारी के लिए बट दे कि सोना साल 2000 से डबल डिजिट रिटर्न दे चुका है। साल 2025 में अब तक सोना करीब 50% तक महंगा हो चुका है। इसकी बड़ी वजहें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें, कमजोर अमेरिकी डॉलर और भू-राजनीतिक तनाव हैं। जब दुनिया की अर्थव्यवस्था अस्थिर होती है, तो निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश मानते हैं। इसी वजह से सोने कि कीमतें सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। वहीँ इस महीने में आई बढ़ोतरी कि वजह डॉलर का कमजोर होना भी बताया जा रहा है।
इस दिवाली और धनतेरस पर क्या होगा सोने का रेट?
एक्सपर्ट के अनुसार बता दे कि इस धनतेरस पर सोना 1,20,000 से 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है। कुछ के अनुसार अगर बाजार में कोई बड़ा भू-राजनीतिक झटका नहीं लगा तो यह 1.5 लाख रुपये का स्तर पार नहीं करेगा।
हालांकि, साल 2026 तक सोना 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के अभी से भी आसार जताये जा रहे है भारत में शादी-ब्याह का सीजन, कमजोर रुपया और ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी भी सोने की घरेलू कीमतों को ऊपर बनाए रखेंगे।
साल | गोल्ड रेट |
2000 | 4355 |
2001 | 4025 |
2002 | 4827 |
2003 | 5310 |
2004 | 5713 |
2005 | 6113 |
2006 | 9520 |
2007 | 9352 |
2008 | 11726 |
2009 | 14792 |
2010 | 18177 |
2011 | 22000 |
2012 | 29055 |
2013 | 26890 |
2014 | 29480 |
2015 | 26950 |
2016 | 30330 |
2017 | 29620 |
2018 | 31410 |
2019 | 31739 |
2020 | 46353 |
2021 | 47452 |
2022 | 52670 |
2023 | 61080 |
2024 | 76000 |
2025 | 126000 |
आज देशभर में सोने कि कीमतें
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज सोने का भाव
इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 123850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 114690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 125120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।