Posted inव्यवसाय

Aaj Sone Ka Bhav : लगातार पांचवें दिन गिरी सोने की कीमतें, अब बस इतने रह गए है 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: शुक्रवार, 24 अक्टूबर की सुबह एक और बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की लगातार सोने की कीमतों में पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। बता दे की इस महीने सोना अपने पीक पर था। लेकिन दिवाली से ही सोने के रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दे कि राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 126020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड भी लुढ़का है।

बता दे कि सोने कि कीमतों में गिरावट ने एक बार फिर लोगों के चेहरे पर रौनक लोटा दी है। वहीँ अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक ट्रेड समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है। सोना इस सप्ताह की शुरुआत में 4381.21 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया था। साल 2025 में अब तक यह 56 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

चलिए जानते है आज देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं…

दिल्ली में आज क्या है सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 126020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में लेटेस्ट गोल्ड रेट

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

  • हैदराबाद 114640 125070
  • जयपुर 114790 126020
  • भोपाल 114790 125170
  • लखनऊ 114790 126020
  • चंडीगढ़ 114790 126020