Gold Rate Today In India: नए साल के बाद पहली बार सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड तो चांदी में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों की बात करें तो दो दिनों में प्रति दस ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹3000 महंगा हुआ था और अब लगातार तीन दिनों में यह ₹830 सस्ता हुआ है। इसी तरह 22 कैरट वाला गोल्ड भी प्रति दस ग्राम दो दिनों में ₹2750 महंगा होने के बाद अब लगातार तीन दिनों में ₹760 सस्ता हुआ है। आज शुक्रवार सुबह सोने की क़ीमतों में गिरावट दर्ज की गई है वहीँ चांदी लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…
शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,38,140 ₹1,26,640 ₹1,03,640
मुंबई ₹1,37,990 ₹1,26,490 ₹1,03,490
कोलकाता ₹1,37,990 ₹1,26,490 ₹1,03,490
चेन्नई ₹1,39,080 ₹1,27,490 ₹1,06,390
बेंगलुरु ₹1,37,990 ₹1,26,490 ₹1,03,490
हैदराबाद ₹1,37,990 ₹1,26,490 ₹1,03,490
लखनऊ ₹1,38,140 ₹1,26,640 ₹1,03,640
पटना ₹1,38,040 ₹1,26,540 ₹1,03,540
जयपुर ₹1,38,140 ₹1,26,640 ₹1,03,640
अहमदाबाद ₹1,38,040 ₹1,26,540 ₹1,03,540
चांदी की कीटों में लगातार उलटफेर जारी
सोने के बाद चांदी में लगातार उलटफेर जारी है। बता दे की इसके भाव प्रति किग्रा ₹5100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में एक किलो चांदी के भाव ₹16000 बढ़े थे। अब आज 9 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,51,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है।