Gold-silver price hike; सोने चांदी की कीमतों ने एक बार आज सब को हैरान कर दिया है। बता दे की आज चांदी के 3 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार ये आज 1,78,684 रुपए हो गया था। हालांकि इसके बाद इसके दाम में थोड़ी गिरावट आई और ये 3010 रुपए बढ़कर 1,78,190 रुपए पर बंद हुई। जानकारी के लिए बता दे की ये चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी है।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी
वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा है। आज फिर सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। बुधवार को 10 ग्राम सोना 621 रुपए महंगा होकर 1,28,214 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,27,593 रुपए का था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
जानकारी के लिए बता दे की इस साल अब तक सोने की कीमत 52,052 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,550 रुपए हो गया है।
शहर 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
- दिल्ली ₹1,19,190 ₹1,30,010
- मुंबई ₹1,19,040 ₹1,29,860
- कोलकाता ₹1,19,040 ₹1,29,860
- चेन्नई ₹1,20,390 ₹1,31,340
- बेंगलुरु ₹1,19,040 ₹1,29,860
- हैदराबाद ₹1,19,040 ₹1,29,860
- लखनऊ ₹1,19,190 ₹1,30,010
- पटना ₹1,19,090 ₹1,29,910
- जयपुर ₹1,19,190 ₹1,30,010
- अहमदाबाद ₹1,19,090 ₹1,29,910
चांदी का भाव भी इस दौरान 92,173 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,74,650 रुपए प्रति किलो हो गई है। Gold-silver price hike