Posted inताजा खबर, व्यवसाय

October Bank Holidays : तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम, अक्टूबर महीने में पुरे 21 दिन बंद रहेंगें बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

October bank holidays list: अक्टूबर को त्योहारों का महीना कहा जाता है। इस बार अक्टूबर में दशहरा दिवाली भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्यौहार है ऐसे में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के अवसर पर अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अपनी कोई जरूरी काम निपटा नहीं है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए।

इस साल अक्टूबर के महीने में अलग-अलग राज्यों में टोटल 15 दिन से अधिक बैंकों की छुट्टियां रहेगी। इसके साथ साप्ताहिक अवकाश के रहेंगे कुल मिलाकर 21 दिन छुट्टियां रहेगी। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टियां रहेगी। तो आईए जानते हैं बैंकों में कितने दिन रहेगी छुट्टियां…

अक्टूबर 2025 में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट

1 अक्टूबर 2025 – नवरात्रि समाप्ति, विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा, दुर्गा पूजा.
2 अक्टूबर 2025 – महात्मा गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश, देशभर में बैंक बंद).
3 अक्टूबर 2025 – दशहरा / विजय दशमी / दुर्गा पूजा.
4 अक्टूबर 2025 – दुर्गा पूजा (दशैन).
6 अक्टूबर 2025 – लक्ष्मी पूजा.
7 अक्टूबर 2025 – महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा.
10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ.
18 अक्टूबर 2025 – काति बिहू (असम).
20 अक्टूबर 2025 – दीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा).
21 अक्टूबर 2025 – दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा.
22 अक्टूबर 2025 – दिवाली (बली प्रतिपदा), विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, बलीपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली).
23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीया, Ningol Chakkouba.
27 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (शाम का अर्घ्य).
28 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य).
31 अक्टूबर 2025 – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती.

साप्ताहिक अवकाशों की लिस्ट

5 अक्टूबर 2025 – रविवार
11 अक्टूबर 2025 – दूसरा शनिवार
12 अक्टूबर 2025 – रविवार
19 अक्टूबर 2025 – रविवार
25 अक्टूबर 2025 – चौथा शनिवार
26 अक्टूबर 2025 – रविवार

ऑनलाइन कामो पर नहीं होगा कोई असर

आपको बता दे की बैंकों में छुट्टियां रहने के बाद भी ग्राहकों को ऑनलाइन काम में कोई परेशानी नहीं आएगी। एटीएम यूपीआई सर्विसेज आदि के माध्यम से आप पैसों का लेनदेन कर पाएंगे। इसमें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।