Posted inव्यवसाय

Bank Holiday: पूरा देश मना रहा है धनतेरस, जानें आज कहाँ कहाँ बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट

Bank Holiday: देशभर में त्योहारों का उत्स्व है ऐसे में बैंकों में भी इसबार लगातार कई छुट्टियां पड़ रही है। बता दे कि आज भी बैंक बंद रहने वाले है। जानकारी के लिए बता दे कि आज शनिवार 18 अक्टूबर को असम में इस बार काती बिहू (Kati Bihu) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

धनतेरस के कारण बैंक बंद नहीं

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि आज अक्टूबर महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले होते हैं। हालांकि, आज पूरा देश धनतेरस का त्योहार मना रहा है लेकिन धनतेरस के कारण बैंक बंद नहीं है।

आज यहां बंद हैं बैंक

बैंक तीसरे शनिवार 19 अक्टूबर 2025 को असम में बंद रहेंगे। बता दे कि काती बिहू असम का एक प्रमुख फेस्टिवल है, इसी वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। जबकि अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगें।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

18 अक्टूबर 2025

असम में काती बिहू के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 अक्टूबर – रविवार

20 अक्टूबर 2025

यह दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा का होगा। इस मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।